आईपीएल इतिहास में अब तक की 8 सर्वश्रेष्ठ पारियां

david-miller-1431579048

#1 क्रिस गेल, 175 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013)

Ad
Enter

हर कोई क्रिस गेल को बल्लेबाजी का दैत्य कहता है। उनको गेंदबाजों का बखिया उधेड़ने के लिए खास तौर पर जाना जाता है। लेकिन इस पारी में गेल अपने विध्वंसकारी स्वरूप को एक नए स्तर पर ले गए। यह दिन कोई क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल सकता है जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेल गेंदों को सीमापार भेज रहे थे और क्षेत्ररक्षक हास्यास्पद रूप से मूक-दर्शक बने खड़े थे। उस दिन गेल के सलामी जोड़ीदार तिलकरत्ने दिलशान भी एक दर्शक की तरह ही लग रहे थे।

Ad

गेल ने इस मैच में 175 रन बनाए, जो टी -20 मैचों में लगभग असंभव सा दिखता था। अपने 175 रन के विशाल स्कोर में गेल ने 17 छक्के लगाए। सरल शब्दों में उन्होंने 175 रनों में से 102 रन सिर्फ छक्कों की मदद से बनाए थे। वास्तव में इस दिन क्रिस गेल किसी भी गेंदबाज को माफ करने के मूड में नहीं थे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदो में तीन अंकों की संख्या को पार किया। इस रिकॉर्ड पारी की मदद से बैंगलोर ने 263/5 के स्कोर का रिकॉर्ड बनाया।

इस पारी ने दुनिया को यह महसूस कराया कि क्रिस गेल के विध्वंस की कोई सीमा नहीं है। यह एक दिन का 'गेल शो' था। इस सूची में कुछ अन्य पारियों का भी उल्लेख जरूरी है - जैसे-ब्रेंडन मैकुलम, 158 (केकेआर बनाम आरसीबी, 2008) और एबी डीविलियर्स, 133 (आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस)।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications