क्या इसे ही कलयुग कहते हैं ? मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा पैसे मिलने पर आया बयान

मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए जमकर बोली लगी
मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए जमकर बोली लगी

आईपीएल 2024 (IPL) के ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो दिग्गज तेज गेंदबाजों पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के लिए जमकर बोली लगी। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने और पैट कमिंस दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्टार्क और कमिंस को रोहित शर्मा, विराट कोहली और एम एस धोनी से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। क्या इसको ही कलयुग कहते हैं ?

Ad

आईपीएल ऑक्शन के दौरान मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए की रकम में खरीदा। मिचेल स्टार्क की बेस प्राइस 2 करोड़ थी लेकिन केकेआर ने उनके लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाई और आईपीएल इतिहास का सबसे मंहगा खिलाड़ी बना दिया। वहीं पैट कमिंस की अगर बात करें तो उनके लिए भी 20 करोड़ 50 लाख की बोली ऑक्शन के दौरान लगी। वहीं अगर हम भारतीय खिलाड़ियों से तुलना करें तो रोहित शर्मा, विराट कोहली और एम एस धोनी को इनसे कम पैसे मिल रहे हैं।

भारतीय प्लेयर्स को कम पैसे मिलना सही नहीं है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख मिले और पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख मिले। अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह 12 करोड़, एम एस धोनी भी 12 करोड़, विराट कोहली 17 करोड़ और रोहित शर्मा को 16 करोड़ मिलते हैं। इसका मतलब कि मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, सैम करन, कैमरन ग्रीन सब इन भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा महंगे हैं। क्या इसे ही कलयुग कहा गया है ? जसप्रीत बुमराह आईपीएल और दुनिया के नंबर एक टी20 बॉलर हैं लेकिन उनसे ज्यादा पैसे मिचेल स्टार्क को मिल रहे हैं। ये सही नहीं है।

आपको बता दें कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर ऑक्शन का हिस्सा नहीं होते हैं और इसी वजह से इनको एक निश्चित रकम मिलती है। हालांकि बाकी विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में इनसे ज्यादा पैसे ले जाते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications