पूर्व दिग्गज ने दिल्ली कैपिटल्स में स्टीव स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को शामिल करने की बात कही

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि वो कौन-कौन से बदलाव हैं जो दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में करना चाहिए।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी की वजह से इस आईपीएल सीजन से बाहर हो गए थे। वहीं कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से अक्षर पटेल भी कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए। इससे दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के पास बैलेंस की कमी है और उन्होंने अपने प्लेयर्स का सही तरह से उपयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा,

मुझे दिल्ली कैपिटल्स का बैलेंस पसंद नहीं है। स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर के लिए सही नहीं दिख रहे हैं। आपने रहाणे को एक मैच खिलाया और एक मैच स्टीव स्मिथ को खिलाया। रहाणे ने इससे पहले एक मुकाबला खेला था लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। आप स्टोइनिस से भी गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं। आप ललित यादव को खिला रहे हैं जो सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी ने अपनी धीमी पारी को लेकर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, कहा इसकी वजह से हम मैच हार सकते थे

आकाश चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स को क्या-क्या बदलाव करने चाहिए

आकाश चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए कौन-कौन से बदलाव करने चाहिए। उन्होंने कहा,

मेरी पर्सनल फीलिंग यही है कि आप एनरिक नॉर्ट्जे को खिलाना चाहेंगे अगर वो उपलब्ध हैं। आप अक्षर पटेल को मिस कर रहे हैं। इसलिए आपको अमित मिश्रा को खिलाना होगा क्योंकि कंडीशंस काफी अलग हैं। मैं चाहता हूं कि लुकमान मेरिवाला की जगह अमित मिश्रा खेलें। वहीं क्रिस वोक्स की जगह एनरिक नॉर्ट्जे को मौका मिले। आप स्मिथ की जगह रहाणे को खिला सकते हैं और हेटमायर को भी ले सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं होगा क्योंकि उन्होंने आखिरी मुकाबला खेला था और ड्रॉप नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी की बैटिंग को लेकर अजित अगरकर की बड़ी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment