AFG vs BAN: ‘गुलबदीन को ऑस्कर दो..’, सेमीफाइनल के टिकट के लिए क्या अफगानिस्तान ने की चीटिंग? फैंस ने पूछे सवाल

गुलबदीन नैब हुए थे चोटिल (Photo Credit: Instagram/@ICC)
गुलबदीन नैब हुए थे चोटिल (Photo Credit: Instagram/@ICC)

Fans Reactions on Gulbadin Naib Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर 8 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना काफी जरूरी है। हालांकि मैच के बीच मैदान पर एक ऐसी घटना घटी है। जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम पर चीटिंग का आरोप लग रहा है। दरअसल, मैच के अहम मोड़ पर अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने मैदान के बाहर से कुछ इशारा किया। जिसके तुरंत बाद गुलबदीन नैब फील्डिंग के दौरान चोटिल हो जाते हैं। हालांकि गुलबदीन थोड़े देर बाद मैदान पर गेंदबाजी करने आ जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर फैंस गुलबदीन को चोटिल होने की एक्टिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।

Ad
Ad

यह पूरी घटना मैच बांग्लादेश की पारी के 12वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए यह ओवर नूर अहमद कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद के बाद अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने मैदान पर बारिश का इशारा किया और खेल को धीमा करने की सलाह दी। कोच के इशारे के ठीक बाद स्लिप में खड़े गुलबदीन नैब मैदान पर लेट गए और क्रैम्प इंजरी से परेशान नजर आए। गुलबदीन को अचानक चोटिल होता देख सभी हैरान हो गए। उनके चोटिल होने के तुरंत बाद बारिश भी आई। हालांकि चोट के थोड़ी ही देर बाद गुलबदीन अफागनिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए नजर आए जिसके बाद फैंस उनपर चोट की एक्टिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।

फैंस ने गुलबदीन पर लगाया चीटिंग करने का आरोप

Ad

(गलुबदीन नैब को ऑस्कर दो।)

Ad

(गुलबदीन नैब सबसे शानदार एक्टर इसे ऑस्कर दो।)

Ad

(गुलबदीन नैब ने शानदार ड्रामा किया।)

Ad

(फैंस की तरह राशिद खान भी गुलबदीन नैब की एक्टिंग देखकर चौंक गए थे। लड़कों खुद पर विश्वास रखों चीटिंग मत करो।)

Ad

(गुलबदीन नैब हीरो है। शानदार अफगानिस्तान स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट की चिंता मत करो। इंग्लिश खिलाड़ी जोनाथान ट्राट ने आपको यह करने को कहा था।)

Ad

(मैं पिछले 6 महीनों से मेरे घुटने में तकलीफ है, मैं मैच के तुरंत बाद गुलबदीन नैब के डॉक्टर से मिलूंगा। वह इस समय दुनिया का 8वां आश्चर्य है।)

(गुलबदीन नैब को रेड कार्ड।)

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications