‘IPL मेगा ऑक्शन में हुई फिक्सिंग...,’ आकाश अंबानी ने नीलामी के बीच किया ये काम; RCB और MI पर लगने लगे आरोप

Photo Credit: X@JioCinema Snapshots
Photo Credit: X@JioCinema Snapshots

Aakash Ambani Hugging RCB Management During IPL 2025 Mega Auction: जेद्दा में हो रहे मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों का बाजार सजा हुआ है और कई प्लेयर्स मोटी रकम हासिल करने में सफल हुए हैं। इसी बीच फैंस को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। दरअसल, विल जैक्स को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी आरसीबी के टेबल की ओर गए और टीम मैनेजमेंट के कुछ लोगों से गले मिलते नजर आए।

Ad

ऐसा इसलिये हुआ, क्योंकि आरसीबी ने विल जैक्स के लिए RTM का इस्तेमाल नहीं किया। इसी से आकाश अंबानी खुश हो गए। विल जैक्स को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मुंबई इंडियंस के साथ-साथ आरसीबी पर भी फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं। आइए कुछ रिएक्शंस पर नजर डालें।

Ad

(फिक्स्ड या कुछ ओर।)

Ad

(मैच फिक्सिंग।)

Ad

(आरसीबी और एमआई के बीच आंतरिक रूप से सब कुछ तय है।)

Ad
Ad
Ad

(टेबल के नीचे से सौदा।)

बता दें कि विल जैक्स आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी का हिस्सा रहे थे और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 8 मैचों में 32.86 की औसत से 230 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 से ऊपर का रहा था। वहीं गेंदबाजी में जैक्स ने 2 विकेट भी चटकाए थे। रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले माना जा रहा था कि आरसीबी अपने इस उपयोगी खिलाड़ी को जरूर रिटेन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आरसीबी ने सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया था। अब आईपीएल के आगामी सीजन में इंग्लैंड का यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएगा। मुंबई के लिए जैक्स को खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications