आईपीएल के पहले सीजन में रहे सभी 8 टीमों के कप्तान अभी कहाँ हैं ?

Gunjan
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने टी20 के फॉर्मेट को लोकप्रिय बनाने में एक अहम योगदान दिया है। इसी के साथ इस लीग के आने से कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने देश के लिए खेलने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। जिन खिलाड़ियों को कभी कोई जानता भी नहीं था उन खिलाड़ियों को पहचान आईपीएल की वजह से ही मिली है। आईपीएल की देखा-देखी में आज हर देश में इस तरह की लीग खेली जा रही है। लेकिन लोकप्रियता के मामले में आईपीएल उन सब लीगों से कहीं ज्यादा ऊपर है।

जैसे की सब जानते हैं कि आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। जिसमें 8 टीमों को रखा गया था। पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स थी। उस समय इस टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे। तब से लेकर अब तक आईपीएल के 12 सफल सीजन खेले जा चुके हैं।

लेकिन आईपीएल के पहले सीजन को सफल बनाने में इन आठों टीमों के कप्तानों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। जिनको लोग अब शायद भूल चुके हैं। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं 8 कप्तान के बारे में बात करेंगे कि वो सभी कप्तान इस समय कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं।

1. शेन वॉर्न (कप्तान- राजस्थान रॉयल्स)

शेन वॉर्न
शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रहे शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2008 में अपनी टीम का कप्तान बनाया था। इनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की ट्रॉफी भी जीती थी। आपको बता दें, वॉर्न ने आईपीएल के 4 सीजन खेले थे।

जिसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था। अपने आईपीएल करियर में वॉर्न ने 55 मैच खेलते हुए 25.38 की औसत से 57 विकेट अपने नाम किये थे। मौजूदा समय वॉर्न आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच हैं।

2. वीवीएस लक्ष्मण (कप्तान- डेक्कन चार्जर्स)

वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण

डेक्कन चार्जर्स (सनराइजर्स हैदराबाद) ने आईपीएल के पहले सीजन में अपनी टीम की कप्तानी वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में सौपीं थी। आईपीएल में लक्ष्मण का करियर कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही रूपों में बेहद खराब रहा था।

इनकी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स की टीम पहले सीजन में सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई थी और टीम पॉइंट्स टेबल में आखरी स्थान पर रही थी। मौजूदा समय में लक्ष्मण इसी टीम में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं और साथ में अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में कमेंट्री करते हैं।

3. किंग्स इलेवन पंजाब (कप्तान- युवराज सिंह)

युवराज सिंह
युवराज सिंह

आईपीएल के पहले सीजन में युवराज सिंह 26 साल के थे जब उनको टीम का कप्तान बनाया गया था। इस सीजन के युवराज सबसे युवा कप्तान थे। इनकी कप्तानी में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हर के बाद टीम दौरे से बाहर हो गई थी। युवराज ने पिछले साल ही अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।

4. चेन्नई सुपर किंग्स (कप्तान- महेंद्र सिंह धोनी)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

2008 से लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। आईपीएल 2008 में चेन्नई ने धोनी को 9.5 करोड़ रूपये में खरीदा था। पहले सीजन में धोनी सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भी बने थे। धोनी की कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। लेकिन फाइनल मुकाबले में टीम राजस्थान रॉयल्स को नहीं हरा पाई। धोनी अभी भी भारत और आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

5. दिल्ली डेयरडेविल्स (कप्तान- वीरेंदर सहवाग)

वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग को दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने पहले सीजन में अपना कप्तान घोषित किया था। सहवाग ने अपनी कप्तानी में टीम ने 14 में से 7 मैच जीते थे, और टीम पहले सीजन की टॉप 4 में पहुंची थी। आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अभी सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर थे, अभी वे पद पर नहीं हैं।

6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (कप्तान- राहुल द्रविड़)

राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कमान अपने हाथों में ली थी। लेकिन टीम पुरे सीजन में कुछ खास नहीं कर पाई थी। पहले सीजन में बैंगलोर की टीम सिर्फ 4 मुकाबले जीत पाई थी, और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। पहले सीजन के बाद टीम का कप्तान बदल दिया गया। मौजूदा समय में द्रविड़ बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलोर में काम कर रहे हैं।

7. मुंबई इंडियंस (कप्तान- सचिन तेंदुलकर)

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की टीम इस समय आईपीएल में 4 ख़िताब अपने नाम करने वाली एकलौती टीम है। लेकिन आईपीएल के पहले सीजन में इस टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पहले सीजन में टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। सचिन की कप्तानी में टीम पहले सीजन में 5 जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। सचिन तेंदुलकर अभी भी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।

8. कोलकाता नाइट राइडर्स (कप्तान- सौरव गांगुली)

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का कप्तान पहले सीजन में बनाया गया था। इनकी कप्तानी में कोलकाता की टीम 14 में से 6 मुकाबले जीतने में सफल रही थी। टीम ने पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर रहकर अपना सफर खत्म किया था। मौजूदा समय में सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष हैं।

Quick Links