Anrich Nortje daughter viral reaction: साउथ अफ्रीका टी20 में पार्ल रॉयल्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड 212 रनों का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद एक बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। या यूं कहें कि प्रिटोरिया कैपिटल्स के सबसे बड़े फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार का सबसे बड़ा दुख हुआ है। आपको दिखाते हैं वायरल बच्ची की तस्वीर।प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद फैन गर्ल का वीडियो हुआ वायरलवायरल छोटी बच्ची ने प्रिटोरिया कैपिटल्स की जर्सी पहनी हुई थी जिससे यह समझा जा सकता है कि वह कैपिटल्स की फैंस है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद इस बच्ची ने इस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आमतौर पर अपनी फेवरेट टीम के हारने के बाद करते हैं, ओह नो ये क्या हो गया। ऐसे ही प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद इस बच्ची ने अपना सिर पकड़ लिया, जैसे वह यह कहना चाह रही हो कि ओह नो ऐसा नहीं होना चाहिए था। बच्ची की यह चौंकाने वाली ‘ओह नो’ प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपकों बता दें कि यह बच्ची प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेटर एनरिक नॉर्टजे की बेटी अमेलिया नॉर्टजे है। अमेलिया नॉर्टजे की उम्र अभी पूरा एक वर्ष भी नहीं है।पेशे से टीचर हैं अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की वाइफअफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की पत्नी का नाम मिचेला नॉर्खिया है। वह प्राईमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं। जहां तेज गेंदबाज क्रिकेटर एनरिक की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग लाखों में है तो दूसरी ओर उनकी वाइफ भी इस मामले में कम नहीं है। मिचेला के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स हैं। मिचेला अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती है। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। बता दें कि एनरिक और मिचेला ने सितंबर 2020 में शादी रचाई थी। बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। साल 2024 के मार्च में ही एनरिक और मिचेला पैरेंट्स बन गए। मिचेला ने बेटी को जन्म दिया था जिसे कपल ने अमेलिया नॉर्टजे नाम रखा।