R Ashwin points Shubhman Gill's tactics: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवालिया निशान लगाया है। अश्विन की माने तो मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के बजाय डेब्यूटांट अंशुल कंबोज को नई गेंद देने का गिल का फैसला सही नहीं था। ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के लिए दूसरा दिन बेहद ख़राब रहा। बैजबॉल खेल रही इंग्लैंड की टीम ने भारतीय बॉलर्स को विकेट के लिए तरसा दिया।इंग्लिश ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्रॉली ने सभी गेंदबाजों पर निशाना साधा और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए। अंशुल कंबोज को अपना पहला टेस्ट काफी देर में मिला और उन्होंने डकेट को 94 रन पर आउट किया। इससे पहले नई गेंद से वह काफी महंगे रहे और लाइन एंड लेंथ भी सही नहीं नजर आया। पुरानी गेंद से ज्यादा असरदार सिराजमैनचेस्टर में कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह के साथ दूसरे छोर से गेंदबाजी करने के लिए कंबोज को नई गेंद दी। उन्होंने सिराज को आठवां ओवर फेंकने के लिए दिया। लॉर्ड्स टेस्ट की बात करें तो सिराज के साथ वहां भी ऐसा ही हुआ था।गिल ने बुमराह के साथ आकाशदीप को नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए उतारा था। गिल के इस तरह के फैसले ने अन्ना को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्हें लगता है कि पुरानी गेंद से सिराज ज्यादा असरदार साबित होते हैं। इसलिए गिल ने यह फैसला किया। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा,"शुभमन गिल का अंशुल कम्बोज को नई गेंद थमाने का फैसला काफी बहस के योग्य है। लेकिन मैं समझ सकता हूं कि शुभमन ने उन्हें नई गेंद क्यों दी। इसके दो कारण हैं। अंशुल कम्बोज एक बेहतरीन स्विंग गेंदबाज़ हैं। उनकी कलाई की पोजीशन बहुत अच्छी है, और वो गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर सकते हैं। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज पुरानी गेंद से शानदार गेंदबाज़ी कर सकते हैं। तो इस फैसले में मुझे तर्क दिखता है।"अन्ना ने की कंबोज की तारीफअश्विन ने कंबोज की तारीफ की है। उनका कहना है कि कंबोज का पहला ओवर भले ही खराब रहा हो लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। अन्ना ने कहा,"हमने पहले भी ये बात कही है। जस्सी के साथ कोई पार्टनरशिप में गेंदबाज़ी नहीं कर रहा था। अब अंशुल कंबोज से ये उम्मीद करना कि वो अपने पहले ही टेस्ट में 'बैज़बॉल' के खिलाफ ऐसा करेंगे तो यह थोड़ा ज़्यादा है। हमें उनके साथ थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। हां, उनकी पहली स्पेल थोड़ी निराशाजनक थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की। अगर कल सुबह कंडीशन मदद करती हैं, तो मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वो और विकेट निकाल ले जाते हैं।"