बेन स्टोक्स ने तोड़ा ब्रेंडन मैकलम का बड़ा रिकॉर्ड, टेस्ट फॉर्मेट में छक्के लगाने के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि 

बेन स्टोक्स ने छक्कों के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि
बेन स्टोक्स ने छक्कों के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच माउंट मौंगानुई में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज (NZ vs ENG) के दूसरे मुकाबले में इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। स्टोक्स ने टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो पहले इंग्लैंड के मौजूदा हेड कोच और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकलम (BrendonMcCullum) के नाम दर्ज था।

इस मुकाबले से पहले बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के लगाए थे और उन्हें ब्रेंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ने के लिये के लिए सिर्फ एक छक्के की दरकार थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 19 रन बनाये लेकिन उस दौरान उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं आया। हालाँकि, दूसरी पारी में स्टोक्स ने बहुत बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन एक तेजतर्रार पारी खेलते हुए सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 33 गेंदों में 31 रन बनाये और इस दौरान तीन चौके और दो छक्के भी लगाए। स्टोक्स ने स्कॉट कुगलेन की गेंद पर लेग साइड पर पहला छक्का लगाया और ब्रेंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

आप भी देखिये बेन स्टोक्स के रिकॉर्ड छक्के का वीडियो :

केवल तीन ही बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं 100 छक्के

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल तीन ही बल्लेबाजों ने 100 छक्के लगाने का कारनामा किया है। बेन स्टोक्स इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने सर्वाधिक 109 छक्के लगाए हैं और इसके लिए केवल 90 मैचों का ही सहारा लिया। ब्रेंडन मैकलम ने 101 मैचों में 107 छक्के लगाए थे और वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं। गिलक्रिस्ट ने 96 मैचों में 100 छक्के लगाए। वह पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने 100 छक्कों की उपलब्धि हासिल की थी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now