IPL 2020: बेन स्टोक्स ने पंजाब के खिलाफ धाकड़ पारी को लेकर खोला राज

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 50 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत की वजह से बेन स्टोक्स की टीम राजस्थान रॉयल्स अब भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा कि आपके पास खोने को कुछ नहीं होता तब इस तरह के खेल से ख़ुशी मिलती है। बेन स्टोक्स को 26 गेंद पर 50 रन की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

बेन स्टोक्स ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आप इस स्थिति में होते हैं जैसे हम हैं, तो आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हम अभी भी अटके हुए हैं। छक्के हमेशा मनभावन होते हैं। मैं उसी मानसिकता में चला गया जैसे मैंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। नई गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहता था। इस तरह की चीजें मुझे आत्मविश्वास देती है और एहसास दिलाती है कि प्रदर्शन अच्छा होगा। मैंने गेंदबाजी में कटौती की है।

बेन स्टोक्स ने खेली धुआंधार पारी

बेन स्टोक्स ने 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। बेन स्टोक्स ने महज 26 गेंद पर तूफानी 50 रन बनाए। टीम का पहला विकेट बेन स्टोक्स के रूप में 60 रन पर गिरा और उनमें से 50 रन अकेले बेन स्टोक्स के थे।

स्टोक्स के बाद संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए मोर्चा सम्भाला। उन्होंने 25 गेंद पर 48 रन की धाकड़ पारी खेली। सैमसन की धाकड़ पारी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत के साथ ही प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अभी प्लेऑफ़ में बनी हुई है लेकिन रास्ता अब मुश्किल हुआ है। अगला मैच हारने पर टीम सीधी बाहर हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now