Virat Kohli vs MS Dhoni bollywood fan following: आईपीएल की धूम पूरे देश में छाई हुई है, फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई इसके रंंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर रोज नई टीमे आमने- सामने होती हैं, फैंस के बीच उत्साह देखने लायक होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। आपको दिखाते हैं पूरा वीडियो।
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की जबरा फैन है ये एक्ट्रेस
आईपीएल की खुमारी बॉलीवुड सेलेब्स में भी खूब देखने को मिल रही है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे बॉलीवुड सेलेब्स अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स के सामने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूछा जाता है कि दोनों में कौन क्रिकेटर किसका फेवरेट है। वहीं बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान, विराट कोहली को अपना फेवरेट बताती हैं, सारा कहती हैं कि मुझे विराट कोहली का स्वैग बहुत पसंद है। वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जान्हवी कपूर महेंद्र सिंह धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताती हैं। इसी कड़ी में भारतीय एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि मेरे विराट सर फेवरेट हैं।
विक्की कौशल और वरुण धवन ने इस क्रिकेटर को बताया अपना फेवरेट
कैटरीना कैफ के हसबैंड और अभिनेता विकी कौशल महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन हैं, महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि जैसे जंगल में शेर होता है वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी हैं। वहीं दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी विराट कोहली के बड़े फैन हैं, उन्हें विराट कोहली का खेलने का तरीका बहुत पसंद है। दिग्गज अभिनेता सलमान खान की बात करें तो उनका जग जाहिर है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। इसी बीच बॉलीवुड के हैंडसम खिलाड़ी वरुण धवन विराट कोहली को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताते हैं, वरुण धवन कई बार सार्वजनिक तौर पर अपने विराट कोहली की तारीफ कर चुके हैं। वरुण धवन विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।