न्यूजीलैंड और भारत के बीच होगा Champions Trophy 2025 का फाइनल, दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर किया 'चोक', सेमीफाइनल में मिली हार

न्यूजीलैंड और भारत के बीच होगा फाइनल मुकाबला
न्यूजीलैंड और भारत के बीच होगा फाइनल मुकाबला

New Zealand Reached In Champions Trophy Final : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। लाहौर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना पाई। इस तरह कीवी टीम ने बेहद आसानी के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है।

Ad

रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने जड़ा शतक

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय पूरी तरह से सही साबित हुआ। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने जबरदस्त साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक लगाकर न्यूजीलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव रख दी। रचिन रवींद्र ने 101 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 108 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि केन विलियमसन ने भी 94 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से धुआंधार 102 रन बनाए।

डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली। मिचेल ने 37 गेंद पर 4 चौका और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 49 रनों की नाबाद पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गीडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

काम ना आई डेविड मिलर की साहसिक पारी

टारगेट का पीछा करेने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद धीमी रही। कप्तान टेम्बा बावुमा ने काफी स्लो बल्लेबाजी की और इसी वजह से दबाव बढ़ गया। बावुमा ने 71 गेंद पर 56 रन बनाए। हालांकि रेसी वेन डर डुसेन ने जरूर 66 गेंद पर 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद एडेन मार्करम ने भी 31 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका तब लगा जब हेनरिक क्लासेन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर ने 67 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications