आईपीएल 2019: आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी क्रिस गेल

Enter caption

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और विश्व क्रिकेट में टी-20 के बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने शानिवार को आईपीएल 2019 में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में इस रिकॉर्ड को पूरा किया।

Ad

मुंबई इंडियंस के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब के ओपनर क्रिस गेल और केएल राहुल दोनों बल्लेबाजों ने पारी की संभली शुरुआत की और मिचेल मैक्लेनेघन जब पारी का तीसरा ओवर डालने आये तो इसी ओवर में क्रिस गेल ने मैक्लेनेघन की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर छक्कों का तिहरा शतक पूरा किया।

क्रिस गेल ने 115वां मैच खेलते हुए 300वां छक्का लगाया। अबत क गेलआईपीएल के अपने करियर में 115 मैचों की 114 पारीयों में 304 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल में क्रिस गेल ने पहले 100 छक्के अपने 37 पारी में लगाये, ये रिकॉर्ड गेल ने आईपीएल 2012 में पूरा किया था। गेल ने आईपीएल 2015 में 200 छक्के 69 पारी में और 300 छक्के 114 पारी में आईपीएल 2019 में पूरे किये।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने कि लिस्ट में क्रिस गेल के आस-पास कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं हैं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स है, जिन्होंने अबतक कुल 192 छक्के ही जड़े हैं। 187 छक्को के साथ चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालने के बाद पता चलता है, कि क्रिस गेल आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले पहले और एकलौते बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के बीच 108 छक्कों का अंतर है। इस आईपीएल में गेल जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, आईपीएल समाप्त होने तक छक्कों का अंतर और ज्यादा हो जायेगा।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications