CWC 2023 : ENG vs SA मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, सीधा प्रसारण

ENG और SA के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा मुकाबला
ENG और SA के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा मुकाबला

मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का पहला मुकाबला कल, 21 अक्टूबर को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच खेला जायेगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में उलटफेर का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड को अफगानिस्तान के हाथों शिकस्त मिली तो दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स को हराया।

Ad

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला जोरदार होगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी। इंग्लैंड के लिए राहत की खबर यह है कि दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अभ्यास करते नजर आये हैं और कल होने वाले मुकाबले में वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच अभी तक 7 मुकाबले हुए है जिसमें इंग्लैंड ने 4 और दक्षिण अफ्रीका ने 3 में जीत हासिल की है। बात अगर वनडे फॉर्मेट की करें तो यहाँ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 33 मुकाबलों में जीत प्राप्त की है तो इंग्लैंड ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई और 5 मैच बिना नतीजे के खत्म हुए।

संभवित एकादश

दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगीडी, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी।

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली।

पिच और मौसम की जानकारी

वानखेड़े के मैदान की पिच पर हमेशा बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। यहाँ लाल रेत की मिट्टी पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन इस मैदान पर एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय 1:30 बजे है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहीं डिज्नी+हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी स्ट्रीम किया जायेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications