CWC 2023: स्टीव स्मिथ अफगानिस्तान के खिलाफ आज क्यों नहीं खेल रहे हैं?

स्टीव स्मिथ को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है
स्टीव स्मिथ को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) का 39वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान (AUS vs AFG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो प्रमुख ऑलराउंडर मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई। हालाँकि, आज का मुकाबला दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) नहीं खेल रहे हैं। इसकी जानकारी कप्तान पैट कमिंस ने टॉस के समय दी।

स्टीव स्मिथ की जगह मिचेल मार्श की वापसी हुई है, जो निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। वहीं कन्कशन के कारण ग्लेन मैक्सवेल भी इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेले थे लेकिन आज उन्होंने वापसी करते हुए, कैमरन ग्रीन को रिप्लेस किया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस हारने के बाद बताया कि टीम में दो बदलाव हैं। स्टीव स्मिथ वार्म-अप में आज संघर्ष कर रहे थे, इसी वजह से नहीं खेल रहे हैं। कैमरन ग्रीन भी बाहर हैं, मैक्सवेल और मार्श वापस आये हैं।

गौरतलब हो कि स्टीव स्मिथ ने बीते सोमवार को बताया था कि उन्हें वर्टिगो यानी चक्कर और सिरदर्द की समस्या हो रही है। हालाँकि, उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वो मुकाबले के समय तक ठीक हो जायेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा था,

कल मुझे चक्कर आया, इसलिए यह थोड़ा परेशान करने वाला है। उम्मीद है कि मैं आज ट्रेनिंग करूंगा और अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मुझे पहले भी कई बार यह समस्या हुई है, इसलिए मैं आपको बता सकता हूं कि यह अच्छी चीज नहीं है, लेकिन मैं ठीक हो जाऊंगा और नेट्स पर बल्लेबाजी करूँगा और फिर देखेंगे कि यह कैसा रहता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लैबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Quick Links

App download animated image Get the free App now