दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने यूनिक स्टाइल में केएल राहुल को पिता बनने की दी बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास वीडियो

केएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडियों ने केएल राहुल को दी बधाई (photo credit: instagram/athiyashetty, delhicapitals)

Delhi Capitals players congratulated KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को पिता बन गए। उनके घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। सोमवार शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और पत्नी आथिया शेट्टी ने एक लड़की को जन्म दिया है। इसकी जानकारी राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। राहुल आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विशाखापट्ट्नम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे। वह अथिया के पास वापस मुंबई आ गए थे।

Ad

केएल राहुल के मैच ना खेलने से ही फैंस समझ गए थे कि वे अथिया की वजह से घर गए हैं और शाम को उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। फैंस राहुल-अथिया को पैरेंट बनने की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। वहीं केएल राहुल की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें बधाई दी है और इसके लिए एक खास वीडियो रिलीज किया है, जो काफी प्यारा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के पिता बनने पर शेयर किया स्पेशल वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल को विश कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले सभी खिलाड़ी एक प्लान बनाते हैं कि उन्हें क्या करना है। हालांकि कप्तान अक्षर पटेल सभी खिलाड़ियो को पहले एक्शन करके बताते हैं, इसके बाद अक्षर समेत सभी खिलाड़ी एक ही पोज (जैसे वह किसी छोटे बेबी को गोद में लेकर खिला रहे हों) देते हुए केएल राहुल को विश करते हैं। भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ियों नें अपने यूनिक अंदाज से इस पल और ज्यादा खास बना दिया।

Ad

फैंस भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के इस स्टाइल को बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट में दिल्ली कैपिटल्स के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनकी बेटी के अप्रैल के पहले वीक में मां बनने की उम्मीद है और कुछ हुआ भी वैसा ही। अब राहुल जल्द अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स से वापस जुड़ने को देखेंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications