Allow Notifications
आईपीएल की चर्चा हो और उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम न आए ऐसा कतई मुमकिन नहीं है। धोनी ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के आइकन हैं और आज भी धमाल मचा रहे हैं। अगर छक्कों की बात करें तो आईपीएल के मैच में धोनी ने 175 मैच में 186 छक्के लगाए हैं। वो आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में एबी डीविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। हांलाकि डिविलियर्स ने 186 छक्के 141 आईपीएल मैच में लगाए थे। आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने लगाए हैं।
अगर सबसे लंबा छक्का लगाने की बात करें तो धोनी इस मामले में 9वें नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल के एक मैच में 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उनका हेलिकॉप्टर शॉट आज भी दर्शकों को रोमांचित करता है। धोनी के बारे में कहा जाता है कि अगर आख़िरी ओवर में 30 से ज़्यादा रन बनाने हैं और बल्लेबाज़ी धोनी कर रहे हैं, तो दबाव बल्लेबाज़ पर नहीं गेंदबाज़ पर होता है। धोनी आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल में माही से 1 छक्का कम लगाया है।
अगर आईपीएल की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने की बात करें तो धोनी ने एक मैच में सबसे ज़्यादा 7 छक्के जड़े थे। माही ने 25 अप्रैल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के ख़िलाफ़ बैंगलौर की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 34 गेंदों में 1 चौका और 7 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए थे। इस मैच में धोनी का स्ट्राइक रेट 205.88 था और चेन्नई टीम को एक कड़े मुक़ाबले में जीत हासिल हुई थी। साल 2011 के आईपीएल सीज़न में धोनी ने कुल 16 मैच में 23 छक्के लगाए थे और उस सीज़न में वो सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series