WPL: 3 बल्लेबाज जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया है सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर, एलिस पेरी ने रचा इतिहास 

Photo Credit: WPL Website
एलिस पेरी फिफ्टी पूरी करने के बाद (PC: wplt20)

Highest score against MI in WPL: वुमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का सातवां मुकाबला शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें हरमनप्रीत कौर की टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे, जिसमें सबसे बड़ा योगदान एलिस पेरी का रहा, जिन्होंने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली।

Ad

जवाबी पारी में मुंबई इंडियंस ने इस टारगेट को एक गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भले ही इस मैच में आरसीबी को शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, एलिस पेरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बन गई हैं।

आइए जानते हैं उन टॉप 3 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने WPL में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

3. दयालन हेमलता - 74 रन (दिल्ली, 2024)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत की महिला क्रिकेट टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दयालन हेमलता शामिल हैं, जो कि WPL के मौजूदा सीजन में गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं। गुजरात जायंट्स की इस बल्लेबाज ने WPL के दूसरे सीजन के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 74 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, हेमलता की इस पारी के बावजूद गुजरात को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

2. एलिस कैप्सी - 75 रन (बेंगलुरु, 2024)

WPL 2024 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था, जिसमें MI ने DC को 4 विकेट से रौंदा था। इस मुकाबले में दिल्ली की प्लेयर एलिस कैप्सी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले थे।

1. एलिस पेरी - 81 रन (बेंगलूर, 2025)

एलिस पेरी की गिनती महिला क्रिकेट जगत की दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने पिछले सीजन में आरसीबी को ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि पेरी आरसीबी की टीम का अहम हिस्सा हैं। मौजूदा टूर्नामेंट के सातवें मैच में उन्होंने 43 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रन की उम्दा पारी खेली। हालांकि, इसके बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाई।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications