स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर नहीं, ये है दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर; जानें टॉप 5 में शामिल खिलाड़ियों के नाम 

Sneha
Top Richest Women Cricketers In World
एलिस पेरी और स्मृति मंधाना (Photo Credit - X/@_RealRavi_/@Hariom__08)

Top 5 Richest Female Cricketers In World: क्रिकेट भारत का सबसे अमीर खेल है। इस खेल के जरिए खिलाड़ी करोड़ों में कमाई करते हैं। जब भी सबसे अमीर क्रिकेटर्स की बात आती है तो सब के मन में पुरुष क्रिकेटर के ही नाम आते हैं। लेकिन महिला क्रिकेट में भी काफी पैसा है। कई महिला क्रिकेटर करोड़ों की मालकिन हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी ही 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर मानी जाती हैं।

Ad

5. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। हरमनप्रीत की नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर (25 करोड़ रुपए) से ज्यादा है। उनकी बीसीसीआई से सालाना कॉन्ट्रैक्ट के तहत सैलरी 50 लाख रूपए हैं। वहीं, महिला प्रीमियर लीग से भी अच्छी कमाई करती हैं।

4. स्मृति मंधाना

Ad

भारत की स्टाइलिश ओपनर स्मृति मंधाना 4 मिलियन डॉलर (33 करोड़) की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। मंधना भी हरमनप्रीत की तरफ बीसीसीआई से सालाना 50 लाख रुपये प्राप्त करती हैं। वहीं, महिला प्रीमियर लीग में एक सीजन के लिए 3.40 करोड़ प्राप्त करती हैं।

3. भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मिताली की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर (41 करोड़ रुपए) से ज्यादा है। वह भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर भी हैं। मिताली राज ने अपने करियर में 10,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए।

2. ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग

Ad

ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग दूसरी की सबसे अमीर महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्हें बेहतरीन कप्तानी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। मेग की नेटवर्थ 9 मिलियन डॉलर (75 करोड़ रुपए) से ज्यादा है।

1. एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं। पेरी की गिनती क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है और वह अपनी खूबसूरती के लिए भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 14 मिलियर डॉलर (117 करोड़ रुपए) से ज्यादा है। वह कई क्रिकेट लीग में हिस्सा लेती हैं, जिसमें डब्ल्यूपीएल भी शामिल है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications