ENG vs AUS - तीसरे वनडे में बने सभी आंकड़ों पर एक नजर 

ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 302 रन बनाए। जॉनी बेयरेस्टो ने शतक लगाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी के शतकों की बदौलत 50वें ओवर में हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 90 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 108 रन बनाए और एलेक्स कैरी ने 114 गेंद पर 106 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 212 रनों की मैराथन साझेदारी की। तीसरे वनडे में कई जबरदस्त रिकॉर्ड बने। आइए उन पर नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें: आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 4 विदेशी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, तीसरे वनडे में बने रिकॉर्ड्स पर नजर

1.इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गिरने के बाद 232 रन बनाए। सफल रन चेज में पांच विकेट गिरने के बाद ये दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में खेले गए हैमिल्टन वनडे में 234 रन बनाए थे।

2.ग्लेन मैक्सवेल सबसे कम गेंद में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने सिर्फ 2440 गेंदों पर ये कारनामा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम था जिन्होंने 2533 गेंद पर 3 हजार रन बनाए थे।

3.इंग्लैंड की टीम को लगातार 13 द्विपक्षीय सीरीज जीतने के बाद हार मिली। पिछली बार वो जनवरी 2017 में भारत के खिलाफ हारे थे। वहीं इंग्लैंड में उनको आखिरी बार सितंबर 2015 में हार मिली थी।

4. मैनचेस्टर में 50 ओवरों के वनडे में इससे पहले किसी टीम ने 250 से ज्यादा का स्कोर चेज नहीं किया था।

5.बिना कोई रन बनाए 2 विकेट गंवाने के बाद 300 रन बनाने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिन्होंने अबुधाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 287 रन बनाए थे।

6.जॉनी बेयरेस्टो ने 116 गेंद पर 100 रन बनाए। पहली बार उन्होंने शतक बनाने के लिए 100 से ज्यादा गेंदें ली।

7.एडम जैम्पा 3 मैचों की वनडे सीरीज में 10 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले स्पिनर बने।

Quick Links