IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कई टीमें बोली लगाने से बचती आईं नजर, फैंस ने जमकर लिए मजे

Photo Credit: IPL official Instagram
Photo Credit: IPL official Instagram

Fans Trolls some Franchises for less Bidding in IPL Mega Auction: सऊदी अरब के शहर जेद्दा में IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन हो रहा है, जिसका आज पहला दिन है। ऑक्शन के लिए कुल 577 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं और सभी फ्रेंचाइजी द्वारा 234 स्थान भरे जाने हैं। मेगा ऑक्शन की शुरुआत में ही कई खिलाड़ियों पर जमकर धन की बारिश हुई। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत बने।

Ad

वहीं, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए काफी मोटी रकम खर्च की। पंजाब, डीसी और गुजरात टाइटंस तीन ऐसी टीमें रहीं, जो बोली लगाने में सबसे आगे नजर आ रही हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस जैसी टीमें बोली ही लगाने से बचती नजर आ रही हैं। इसी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

IPL 2025 में मेगा ऑक्शन में बोली लगाने से बच रही टीमों को फैंस ने किया ट्रोल

Ad

(आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी खरीदने के लिए बचा रही है अपना पैसा।)

Ad
Ad
Ad

(MI और RCB दोनों ही ईशान किशन का इंतजार कर रहे हैं।)

Ad

(अरे राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल नीलामी में घुइयां चील रहे हो क्या? कोई ढंग का खिलाड़ी खरीद लो यार।)

Ad
Ad
Ad

(क्या राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में हिस्सा लिया था? या वे पहले ही वापस चले गए थे?)

IPL मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जो उम्मीद से ज्यादा बड़ी रकम हासिल करने में कामयाब हुए हैं। इसमें सबसे पहला नाम वेंकटेश अय्यर का है। अय्यर को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए 23.75 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। आरसीबी भी इस ऑलराउंडर को अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहती थी। लेकिन कोलकाता ने बाजी मार ली। पिछले सीजन में अय्यर का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications