Indian Cricketers Married Bollywood Actress: भारतीय क्रिकेट जगत और भारतीय फिल्म जगत के बीच में भी प्यार के किस्से कम नहीं है। कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस पर तो कोई स्पोर्टस एंकर भी दिल हार बैठा। कई ने प्यार किया तो निभाया भी और अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। वहीं दो जोड़ियां टूट भी गईं। इसी कड़ी में आपको पांच ऐसे क्रिकेटर्स के बारें में बताएंगे जो पहली नजर में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि इस लिस्ट में एक नहीं दो ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी शादी टूट भी चुकी है।अनुष्का शर्मा और विराट कोहलीबॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक ऐड शूट के दौरान मिले थे और मिलते ही दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया था। लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वहीं विराट और अनुष्का के दो बच्चे एक बेटी वामिका और बेटे अकाय भी हैं। यह जोड़ी काफी पॉपुलर है और विरुष्का के नाम से भी मशहूर है। View this post on Instagram Instagram Postकेएल राहुल और आथिया शेट्टीभारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पर दिल हार गए थे। एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट भी करते रहते हैं।हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविकभारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा एक पार्टी के दौरान एक- दूसरे से मिले थे। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया था। और साल 2020 में हार्दिक ने नताशा से दो धर्मों के रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हालांकि अभी हाल ही में नताशा और हार्दिक एक- दूसरे से अलग हो गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अभिनेत्री संगीता बिजलानी से दूसरी शादी की थी मगर उन दोनों का भी तलाक हो गया था। View this post on Instagram Instagram Postगीता बसरा और हरभजन सिंहभारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंंह को एक्ट्रेस गीता बसरा से प्यार हो गया था। काफी समय एक- दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में हरभजन ने गीता बसरा से शादी की थी। View this post on Instagram Instagram Postहेजल कीच और युवराज सिंहभारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। चार साल के इंतजार के बाद 2016 में युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी की थी। साल 2015 दिवाली के मौके पर दोनों बाली गए थे। वहां, युवराज ने हेजल को प्रपोज किया था। शादी के 5 साल बाद दोनों ने बेटे का स्वागत किया।