युवराज सिंह के ऊपर बनेगी फिल्म, बायोपिक का हुआ ऐलान; कौन निभा सकता है युवी का किरदार?

yuvraj singh
युवराज सिंह की तस्वीर (photo credit: x.com/taran_adarsh)

Yuvraj Singh Biopic Announced : भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पर बहुत जल्द फिल्म बनने वाली है। डायरेक्टर ने युवराज की बायोपिक का ऐलान कर दिया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र धोनी की बायोपिक बन चुकी है। यह फिल्म फैंस को बेहद पसंद आई थी।

फिल्म के डायरेक्टर ने किया ऐलान

युवराज सिंह भारत के दिग्गज क्रिकेटर में से एक रहे हैं। युवराज सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि भूषण कुमार-रवि भगचांदका इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन युवराज सिंह की फिल्म में उनका किरदार कौन अभिनेता निभाएगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। यह खबर आने के बाद फैंस को युवराज सिंह की बायोपिक का बेसब्री से इंतजार है।

सिद्धांत चतुर्वेदी को अपने किरदार में देखना चाहेंगे युवी

युवराज सिंह की बायोपिक में उनका किरदार कौन निभाएगा, इसका फैसला अभी नहीं आया है लेकिन युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि भविष्य में उनपर बायोपिक बनती है वह सिद्धांत चतुर्वेदी को उस किरदार में देखना चाहेंगे। अब देखना है कि सिद्धांत चतुर्वेदी को युवी का किरदार निभाने का मौका मिल पाता है या नहीं। सिद्धांत ने क्रिकेट पर आधारित वेब-सीरीज इनसाइड एज में क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि युवराज सिंह के किरदार को लेकर फिल्म डायेक्टर किस अभिनेता को चुन सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भी बायोपिक बन चुकी है। धोनी की बोयोपिक में उनका किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत ने एम.एस. धोनी की शानदार भूमिका निभाई थी। सुशांत ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। धोनी की बायोपिक में सुशांत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी, टॉप फिल्मों में से एक है। यह फिल्म ब्लाकबास्टर साबित हुई थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications