भारतीय टीम ने 1932 में पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। तब से लेकर मौजूदा समय तक 296 खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं और 33 खिलाड़ियों ने नेशनल टीम की कप्तानी की है। भारत को 1952 में पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पहले कप्तान लाला अमरनाथ ने ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से पहले शतक लगाया था।
लाला अमरनाथ ने 1933 में अपने डेब्यू मुकाबले में ही 118 रनों की पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होती है और जब भी कोई खिलाड़ी शतक लगाता है, तो उम्मीद की जा सकती है वो इसे लंबी पारी में तब्दील करें।
यह भी पढ़ें: युवराज सिंह चाहते थे मैं वीरेंदर सहवाग का रिकॉर्ड तोड दूं- रोहित शर्मा
भारत के लिए अभी तक 24 खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जड़ा है। पॉली उमरीगर भारत की तरफ से दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी थे, तो विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाए हैं।
इस लिस्ट में नजर डालेंगे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट के ऊपर नजर डालेंगे:
(1-8)
1- विराट कोहली (7 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 254* vs दक्षिण अफ्रीका, अक्टूबर 2019
2- वीरेंदर सहवाग (6 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 319 vs दक्षिण अफ्रीका, मार्च 2008
3- सचिन तेंदुलकर (6 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 248* vs बांग्लादेश, दिसंबर 2004
4- राहुल द्रविड़ (5 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 270 vs पाकिस्तान, अप्रैल 2004
5- सुनील गावस्कर (4 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 236* vs वेस्टइंडीज, दिसंबर 1983
6- चेतेश्वर पुजारा (3 दोहर शतक) - सर्वाधिक स्कोर 206* vs इंग्लैंड, नवंबर 2012
7- मयंक अग्रवाल (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 243 vs बांग्लादेश, नवंबर 2019
8- विनोद कांबली (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 227 vs जिम्बाब्वे, मार्च 1993