IPL 2024 के लिए एमएस धोनी और विराट कोहली समेत 170 से अधिक खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, जानिये सभी 10 टीमों की पूरी रिटेंशन लिस्ट

एमएस धोनी और विराट कोहली एक बार फिर रिटेन किये गए
एमएस धोनी और विराट कोहली एक बार फिर रिटेन किये गए

IPL 2024 के लिए सभी 10 टीमों के पास 26 नवंबर शाम 4 बजे तक ही खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का समय था। समय सीमा समाप्त होते ही सभी टीमों के द्वारा रिटेन और रिलीज किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई। एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन किया। इसके अलावा तमाम ऐसे नाम रहे, जिन्हें उनकी टीमों ने अपने साथ बरकरार रखा। हार्दिक पांड्या और कैमरन ग्रीन को भी रिटेन किया गया था लेकिन बाद में उन्हें ट्रेड कर दिया गया।

Ad

इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IPL 2024 से पहले सभी 10 टीमों द्वारा रिटेन किया गया है।

सभी 10 टीमों की पूरी रिटेंशन लिस्ट इस प्रकार है:

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवन कॉनवे, मोईन अली, शिवम दुबे, महीश तीक्ष्णा थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, जेसन रॉय, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, सुनील नारेन, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर

लखनऊ सुपर जायंट्स : अमित मिश्रा, आयुष बदोनी, दीपक हूडा, देवदत्त पडीक्कल (ट्रेड), कृष्णप्पा गौतम, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, प्रेरक मांकड़, क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर चरक

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या (ट्रेड), डेवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड), शम्स मुलानी, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, अथर्व तायडे, हरप्रीत बरार, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, वी कविराप्पा, शिवम सिंह

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, डोनावन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम जम्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान (ट्रेड)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डू प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, कैमरन ग्रीन (ट्रेड), रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), वी विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार

सनराइज़र्स हैदराबाद: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, मयंक अग्रवाल, मयंक मार्कन्डे, नीतीश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सनवीर सिंह, शाहबाज अहमद (ट्रेड), टी नटराजन, उमरान मलिक, उपेंद्र सिंह यादव, वॉशिगंटन सुंदर

नोट: इस आर्टिकल में हार्दिक पांड्या और कैमरन ग्रीन के ट्रेड होने की पुष्टि के आधार पर जानकारी प्रदान की गई है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications