गौतम गंभीर ने ग्लेन मैक्सवेल को लेकर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी, अहम चीज पर उठाया सवाल

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

दो बार के आईपीएल (IPL) चैंपियन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मैक्सवेल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और यही वजह है कि वो कभी भी किसी एक टीम में ज्यादा देर तक नहीं रुक पाए और काफी सारे फ्रेंचाइज की तरफ से खेला।

Ad

गौतम गंभीर के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल को सभी फ्रेंचाइज ने पूरा मौका दिया लेकिन वो कभी भी किसी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।

मैक्सवेल की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक दिल्ली डेयरडेविल्स (2012, 2018), मुंबई इंडियंस (2013) और किंग्स इलेवन पंजाब (2014-2017, 2020) के लिए आईपीएल में हिस्सा लिया है। पिछले सीजन उनका परफॉर्मेंस काफी खराब रहा था और वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2021 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

ये भी पढ़ें: कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बड़ा बयान दिया

ग्लेन मैक्सवेल को लेकर गौतम गंभीर का बयान

गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से खास बातचीत में कहा,

अगर मैक्सवेल ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया होता तो वो इतने सारे फ्रेंचाइज की तरफ से ना खेले होते। वो लगातार असफल होते रहे हैं और इसी वजह से एक फ्रेंचाइज से दूसरे फ्रेंचाइज में जाते रहे हैं। वो ये शिकायत भी नहीं कर सकते हैं कि उन्हें खुलकर अपने हिसाब से खेलने की आजादी नहीं मिली। जब वो दिल्ली की टीम में थे तो उन्हें काफी आजादी थी।

गौतम गंभीर के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल को सभी टीमें एक्स फैक्टर मानती हैं और इसीलिए उन्हें पूरे मौके भी देती हैं। लेकिन प्लेटफॉर्म मिलने के बावजूद मैक्सवेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें: "दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है"

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications