IPL से ब्रेक लेने के बाद ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा ऐलान, प्रमुख टीम में हुए शामिल

ग्लेन मैक्सवेल ने लिया बड़ा फैसला (Photo Credit - IPL)
ग्लेन मैक्सवेल ने लिया बड़ा फैसला (Photo Credit - IPL)

Glenn Maxwell : रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के बाद एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अब मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम के साथ करार किया है। इसकी जानकारी खुद ग्लेन मैक्सवेल ने ही दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये टूर्नामेंट सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल से पहले स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और जैक फ्रेजर मैक्गर्क भी वॉशिंगटन फ्रीडम के साथ करार कर चुके हैं। अब ग्लेन मैक्सवेल इन साथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। इस टीम के कोच रिकी पोंटिंग हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने वॉशिंगटन फ्रीडम के साथ किया करार

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया कि उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के साथ करार किया है। मैक्सवेल ने कहा,

मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैंने मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन के लिए वॉशिंगटन फ्रीडम के साथ करार किया है। मैंने इस टूर्नामेंट को पिछले साल देखा था और इस चीज के लिए काफी एक्साइटेड था कि मैं एक दिन इसमें खेलुंगा। किस्मत से इस साल ही मुझे वो मौका मिल गया। मैं रिकी पोंटिंग और अन्य खिलाड़ियों से बात कर रहा था। कई सारे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। मैं आरसीबी के ही एक खिलाड़ी लोकी फर्ग्युसन के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। वो भी इसी टीम का हिस्सा हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में ये टूर्नामेंट काफी आगे बढ़ेगा।

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया है। मैक्सवेल का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा था और एक भी मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वो तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। मैक्सवेल आईपीएल 2024 में छह मैचों में से सिर्फ एक ही बार दहाई का आंकड़ा क्रॉस कर पाए। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और इसके बाद उन्होंने अपने ब्रेक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो मैं दोबारा टूर्नामेंट में वापसी करुंगा लेकिन अभी ब्रेक जरुरी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications