"रोहित शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाना चाहिए था क्योंकि इनके अंदर कोहली और धोनी दोनों के गुण हैं"

India v Afghanistan - ICC Men's T20 World Cup 2021
India v Afghanistan - ICC Men's T20 World Cup 2021

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने कहा है कि भारत की टी20 टीम का अगला कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बनाया जाना चाहिए था। उनके मुताबिक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) केवल कुछ ही सालों तक आपके कप्तान रहेंगे, जबकि ऋषभ पंत अगले 10 सालों तक ये जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

विराट कोहली के टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को इस फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है।

ऋषभ पंत लंबे समय तक भारत की कप्तानी कर सकते हैं - ग्रीम स्वान

ग्रीम स्वान का मानना है कि रोहित शर्मा एक जबरदस्त कप्तान हैं लेकिन वो लंबे समय तक कप्तान नहीं रह पाएंगे क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है। इसीलिए युवा खिलाड़ियों को कप्तानी के लिए तैयार किया जाना चाहिए था। क्रिकेट डॉट कॉम पर बातचीत के दौरान ग्रीम स्वान ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

मैं अगर होता तो रोहित शर्मा को कप्तान ना बनाता क्योंकि आपको फ्यूचर की तरफ देखना है। मेरे हिसाब से भारत के पास एक ऐसा कप्तान है जो अगले 10 सालों तक ये जिम्मेदारी उठा सकता है। आप जानते हैं कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं। ये खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में उन्होंने बेहतरीन कप्तानी की। वास्तव में उनके अंदर एम एस धोनी और विराट कोहली दोनों के गुण हैं। विराट कोहली की आक्रामकता है और धोनी जैसी समझ दोनों उनके पास है। रोहित शर्मा को मैं उनके उम्र की वजह से कप्तान नहीं बनाऊंगा। ऋषभ पंत एक ऐसे प्लेयर हैं जो अगले 10 साल तक कप्तानी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पंत ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। उनके कप्तानी की काफी तारीफ हुई थी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now