आरपी सिंह के बेटे की इंग्लैंड टीम में एंट्री, भारतीय खिलाड़ी का बेटा अंग्रेज दल का बना हिस्सा

Photo Credit: X@lancscricket and Getty Images
Photo Credit: X@lancscricket and Getty Images

Who is Harry Singh: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड (ENG vs SL) के दौरे पर है। जहां दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर में हो रहा है, जिसमें श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान हैरी सिंह फील्डिंग करते हुए नजर आए, जो कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के बेटे हैं। बहुत से फैंस को हैरी सिंह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी। इस आर्टिकल में उनसे जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Ad

कौन हैं Harry Singh?

बता दें कि हैरी सिंह के अलावा चार्ली बार्नार्ड और केश फोंसेका को इंग्लैंड टीम के 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। हैरी सिंह 37वें ओवर में हैरी ब्रूक के स्थान पर फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरे थे। हैरी के पिता आरपी सिंह ने 1980 के दशक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिंह ने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैच खेले और 1 विकेट हासिल किया।

हालांकि, उनका घरेलू करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 59 मुकाबले खेले, जिसमें 150 विकेट लिए और 1413 रन भी बनाए। 1991 में खेली गए दलीप ट्रॉफी उनके करियर का आखिरी घरेलू टूर्नामेंट था। टूर्नामेंट में आरपी सिंह ने सेंट्रल जोन का प्रतिनिधत्व किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद आरपी सिंह ने कोचिंग में भी हाथ आजमाया था और फिर वह इंग्लैंड चले गए थे। जहां उन्होंने लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ काम करना शुरू किया।

4 साल की उम्र में शुरू किया क्रिकेट खेलना

हैरी सिंह धीरे-धीरे अपने क्रिकेट करियर में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में वन-डे कप में लंकाशायर के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था। हालांकि, वह अभी तक घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए हैं।

2022 में हैरी सिंह को श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के लिए इंग्लैंड के अंडर-19 टीम के स्क्वाड में भी जगह मिली थी। इस युवा खिलाड़ी ने महज 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। हालांकि, उन्हें इंग्लैंड की सीनियर टीम का हिस्सा बनने के लिए अभी लम्बा सफर तय करना है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications