वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का शानदार आगाज़ किया। उस सीरीज में काफी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया, मगर एक खिलाड़ी जिसने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया वो हैं सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल।
केएल राहुल ने पिछले कुछ टेस्ट पारियों में अच्छा प्रर्दशन नहीं किया है। 2018 से लेकर अबतक राहुल ने 12 टेस्ट मैचों की पारियों में सिर्फ 22.28 की औसत से रन बनाए हैं। वहीँ उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई चार पारियों के प्रर्दशन की बात की जाए तो उन्होंने 22.28 की औसत से सिर्फ 101 रन बनाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 44 रन रहा।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के टेस्ट में ओपनिंग करने वाली बात पर गौतम गंभीर ने किया सौरव गांगुली का समर्थन
ऐसे में केएल राहुल को 2 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होनी वाली टेस्ट सीरीज के लिए अगर ड्रॉप किया जाता है तो उनकी जगह पारी की शुरुआत कौन करेगा?
आइए एक नज़र डालते हैं तीन खिलाड़ियों पर जो उनकी जगह ले सकता है:
#3 अभिमन्यु ईश्वरन
![à¤
भिमनà¥à¤¯à¥ à¤à¤¶à¥à¤µà¤°à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/bacd1-15679583740246-800.jpg 1920w)
हाल ही में बंगाल के नए कप्तान नियुक्त किए गए अभिमन्यु ईश्वरन ने पिछले दो साल से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रर्दशन किया है। उन्होंने अबतक 52 फर्स्ट क्लास मैचों में 49.59 की शानदार औसत से 4067 रन बनाए जिसमें 13 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता अभिमन्यु ईश्वरन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होनी वाली टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल की जगह चुन सकते हैं।
#2 प्रियांक पांचाल
![पà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤¾à¤à¤ पाà¤à¤à¤¾à¤²](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c39bd-15679569181951-800.jpg 1920w)
गुजरात के सलामी बल्लेबाज़ प्रियांक पांचाल चयनकर्ताओं की दूसरी पसंद हो सकते हैं। प्रियांक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रियांक ने अबतक 87 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.59 की शानदार औसत से 6186 रन बनाए जिसमें 21 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 314 रन हैं ।
केएल राहुल की खराब फॉर्म और पृथ्वी शॉ की गैरमौजूदगी में प्रियांक पांचाल को टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है।
#1 रोहित शर्मा
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/27dc2-15679569618497-800.jpg 1920w)
भारत के वनडे और टी20 के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होनी वाली टेस्ट सीरीज के लिए बतौर ओपनर चुना जा सकता है। रोहित को टेस्ट में मिडिल आर्डर में बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलता हैं मगर वहां पर रोहित का प्रर्दशन अच्छा नहीं रहा। रोहित ने अबतक 27 मैचों में 39.62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं।
वनडे बतौर ओपनर बल्लेबाज़ी करने के बाद रोहित ने शानदार प्रर्दशन किया हैं, तो ऐसे में उनके इस प्रर्दशन को ध्यान में रखते हुए कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ता उन्हें बतौर ओपनर सीरीज में उतार सकते हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।