टोटका कहें, लकी चार्म बोलें या फिर अंधविश्वास; ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स भी इन सब में करते हैं विश्वास

भारतीय क्रिकेटर्स
भारतीय क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: x.com/Sachinist,Leela309)

Top Indian Cricketers Believes on Superstition: भारत में पूजा-पाठ, रीति- रिवाज, हर दिन- तारीख का अलग ही महत्व होता है। त्योहार हो या कार्यक्रम सब मुहूर्त में होते हैं। ऐसे ही टोटके भी होते हैं छोटे बच्चों को नजर ना लगे इसके लिए काला टीका, व्यापार को नजर ना लगे इसके लिए नीबू मिर्ची का टोटका। आम जनता से लेकर भारतीय क्रिकेटर्स भी टोने- टोटके में भरोसा करते हैं।

Ad

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी अपने खेल के मास्टर्स हैं। मगर इनके जैसे कई दिग्गज टोने- टोटके और लकी चार्म में विश्वास रखने वाले हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनमें से कोई मैदान में अपने गुरुजी की फोटो लेकर निकलता था तो कोई अपने पैड को ही लकी चार्म मानता था। इसी कड़ी में इन पांच दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं:–

1- वीरेंद्र सहवाग का लाल रुमाल लकी चार्म

वीरेंद्र सहवाग भी टोटके पर भरोसा रखते हैं। कहा जाता है कि जब वे क्रिकेट के मैदान में उतरते थे तो हमेशा एक लाल रंग का रूमाल अपने जेब में रखते थे। वहीं कुछ दिनों बाद भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सिर पर लाल रुमाल बांधना शुरू कर दिया था।

2- दादा गुरूजी की देते हैं योगदान

टीम इंडिया को वर्ल्ड नंबर-1 टीम बनाने में सौरव गांगुली का बहुत योगदान है। सौरव गांगुली अपनी इस उपलब्धि के लिए गुरुजी को योगदान देते हैं। कहा जाता है कि वह मैदान में अपने गुरुजी की फोटो साथ रखकर खेलते थे।

3- सचिन तेंदुलकर का लकी पैड

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी टोटके पर भरोसा रखते थे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर जब खेलने उतरते थे तो वह हमेशा अपने दाएं पैड को पहले बांधना लकी मानते थे। इसके साथ ही क्रिकेट खेलते वक्त वह सत्य साईं बाबा की तस्वीर जेंब मे रखते थे।

Ad

4- किंग कोहली के लिए उनके गलव्स लकी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। किंग कोहली के ग्लव्स उनके लकी चार्म हैं। इतना ही नहीं विराट मैच जीतने के लिए ग्लव्स को हमेशा साथ रखते थे।

5- दाएं पैर को लकी मानते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भी टोटकों में भरोसा रखते हैं। रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरते हैं तो सबसे पहले अपना दायां पैर मैदान पर रखते हैं। इस टोटके को रोहित शर्मा अपने लिए लकी मानते हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications