IND vs AUS: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं 

विराट और सचिन
विराट और सचिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हर एक फैन क्रिकेट मैच देखने में रुचि रखता है। दोनों देशों के बीच कई सारे शानदार मुकाबले हुए हैं जो लंबे समय तक याद रहने वाले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त प्रतियोगिता देखने को मिलती है जहां दोनों दल मुकाबले जीतने के लिए पूरा दम लगा देते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 5 ऐसे मौके, जब दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हो

पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के बीच प्रतियोगिता काफी बढ़ गयी है। हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज खत्म हुई है और कुछ ही दिनों में भारत के सामने नई चुनौती आने वाली है। दरअसल 14 जनवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होने वाली है।

2020 में दोनों देश पहली बार आमने-सामने आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने ढेरों रन बनाए हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार किस्मत रही है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

#3 विराट कोहली- 1727 रन

विराट को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है
विराट को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है

विराट कोहली अभी क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने लगभग हर देश के खिलाफ रन बनाए हैं लेकिन कंगारुओं के खिलाफ विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 मैच खेल चुका है। इतने मैचों में विराट ने 53.98 के जबरदस्त औसत से 1727 रन बनाए हैं।

Ad

भारतीय कप्तान का इस दौरान सर्वाधिक स्कोर 123 रन का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह खिलाड़ी 8 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुका है। वह 157 चौके और 19 छक्के लगाने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली सीरीज में भी वह शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

#2 रोहित शर्मा- 2037 रन

रोहित शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है
रोहित शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है

रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में काफी मजा आता है। एकदिवसीय मैचों में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक इस टीम के खिलाफ 37 मुकाबले खेले हैं।

Ad

इतने मुकाबलों में वह 2037 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका औसत 61.72 का रहा है और वह 7 शतक और 8 अर्धशतक लगा सके है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था लेकिन अब वह टीम का हिस्सा हैं।

#1 सचिन तेंदुलकर- 3077 रन

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के आंकड़े शानदार रहे हैं
भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के आंकड़े शानदार रहे हैं

सचिन तेंदुलकर का नाम सूची में आना लगभग तय था। उनके कंगारुओं के खिलाफ जबरदस्त आंकड़े हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 मुकाबले खेले हैं और 3077 रन बनाहैं।

उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। तेंदुलकर ने इस टीम के खिलाफ 175 रन की बड़ी पारी खेली थी जो फैंस को आज भी याद है। इस भारतीय खिलाड़ी का कीर्तिमान तोड़ पाना मुश्किल है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications