आईपीएल 2019: 4 अंतरराष्ट्रीय सितारे जिनकी कमी इस आईपीएल खलेगी

गौतम गंभीर और ब्रेंडन मैकलम
गौतम गंभीर और ब्रेंडन मैकलम

# 3 ग्लेन मैक्सवेल

   ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 के सीज़न में आईपीएल में अपने आगमन की घोषणा की जब वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शानदार रहे थे। वह एक मुख्य कारण थे जिसके चलते किंग्स इलेवन पंजाब ने उस साल फाइनल में जगह बनाई। लेकिन यह एकमात्र ऐसा सीजन था, जिसमें मैक्सवेल ने आईपीएल में अपनी असली क्षमता दिखाई थी।

यहाँ तक कि अगले दो सीज़न में संघर्ष करने के बाद भी, उन्हें 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान नियुक्त किया था। उस साल भी, उनका सीज़न अच्छा नही गया था। उन्हें 2018 में बरकरार नहीं रखा गया था और परिणामस्वरूप, दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें नीलामी से खरीदा था।

2018 का सीज़न आईपीएल में उनके सबसे खराब सीज़न में से एक था। इस वर्ष की नीलामी से पहले उन्हें डीडी टीम से बाहर कर दिया गया था। उसके बाद मैक्सवेल ने भी व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण इस वर्ष की नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया।

भले ही मैक्सवेल 2014 के सीज़न के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन वे हमेशा अपने साथ उत्साह और एक्स-फैक्टर लेकर आते हैं और इसलिए निश्चित रूप से आईपीएल में उनकी कमी खलेगी।

Quick Links