आईपीएल 2019: 5 खिलाड़ी जिन पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान रहेगी सबकी नज़र

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के कप्तान 

आईपीएल 2019 का 7वां मुकाबला आईपीएल की सबसे मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और साल और 2013, 2015, 2017 की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की, जिसके चलते दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम होगा। अब तक इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमे मुंबई इंडियंस ने 16 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Ad

आईपीएल के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था, और चेन्नई के गेंदबाज़ी क्रम के सामने सिर्फ 70 रन ही बना पाए। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 176 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच गंवा बैठी।

आज इस लेख में हम उन पांच खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनपर आज के मुकाबले में सभी क्रिकेट प्रंशसकों की नज़रें होंगी।

#5 पार्थिव पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

पार्थिव पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेट कीपर पार्थिव पटेल इस सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने 35 गेंदों में 29 रनों की एक धीमी पारी खेली थी। पार्थिव ने अपनी इस पारी में सिर्फ 2 चौके लगाए थे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आखिरी विकेट के रूप में चेन्नई के आल राउंडर ड्वेन ब्रावो का शिकार बने थे।

Ad

लेकिन देखने वाली बात यह थी कि भले ही विराट कोहली, एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों ने चेन्नई के गेंदबाज़ी क्रम के आगे घुटने तक दिए थे लेकिन इस खिलाड़ी ने एक छोर संभालकर रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे।

पार्थिव पटेल के आईपीएल करियर की बात करें, तो बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अब तक के अपने आईपीएल सफर में 126 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22 की औसत और 118 के स्ट्राइक रेट से 2504 रन बनाए हैं। आईपीएल में पार्थिव पटेल का सर्वाधिक स्कोर 81 रन है, और उनके नाम आईपीएल में 11 अर्धशतक हैं।

#4 क्रुणाल पंड्या (मुंबई इंडियंस)

क्रुणाल पंड्या

मुंबई इंडियंस के स्टार आल राउंडर क्रुणाल पंड्या इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में क्रुणाल ने मिला जुला प्रदर्शन किया था। गेंदबाज़ी की बात करें, तो इस खिलाड़ी ने 2 ओवरों में 10.5 की इकॉनमी से 21 रन दिए लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले पाए। दूसरी ओर बल्लेबाज़ी के दौरान बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी 32 रनों की तेज़ पारी में कईं ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए, लेकिन मुंबई को जीत दिलाने से पहले तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।

Ad

#3 मिचेल मैक्‍कलेनेघन (मुंबई इंडियंस)

मिचेल मैक्‍कलेंघन

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल मैक्‍कलेनेघन इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और कीमो पॉल के महत्वपूर्ण विकेट लिए थे।

Ad

#2 युवराज सिंह (मुंबई इंडियंस)

 युवराज सिंह

मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम बल्लेबाज़ युवराज सिंह इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज़ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में गेंदबाज़ों पर जमकर बरसा था। मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मुकाबले खेल रहे युवराज सिंह ने 35 गेंदों में 150 के स्ट्राइक रेट से 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी इस पारी में युवराज ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे। भले ही वह मुंबई इंडियंस को मुकबला जितवाने में असफल रहे, लेकिन अपनी शानदार फॉर्म का नज़ारा उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में सबको दिखा दिया।

Ad

#1 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। विश्व के सबसे उम्दा बल्लेबाज़ विराट कोहली चेन्नई के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में सिर्फ 6 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट ने मुंबई के खिलाफ अपने अब तक के आईपीएल करियर में 23 मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने 30 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 571 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications