IPL 2020: 3 विदेशी सलामी बल्लेबाज जिनपर सबकी निगाहें रहेंगी

डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल बड़े विदेशी खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल बड़े विदेशी खिलाड़ी

#2 क्रिस गेल

क्रिस गेल
क्रिस गेल

40 वर्षीय क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के बादशाह माने जाते हैं। यूनिवर्सल बॉस के नाम से प्रसिद्ध यह खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब का अहम हिस्सा है। वह अपनी टीम को आईपीएल 2020 में तेज शुरुआत देना जारी रखेंगे।

गेल का प्रदर्शन पिछले सत्र में बढ़िया रहा था, उन्होंने पंजाब के लिए 13 मुकाबलों में 490 रन बनाए थे। किंग्स इलेवन पंजाब चाहेगा कि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना योगदान दें। गेल पर 2020 में सबकी निगाहें रहेगी।

#3 क्रिस लिन

क्रिस
क्रिस

मुंबई इंडियंस ने क्रिस लिन को 2 करोड़ में खरीदकर टीम में शामिल किया था। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के रूप में टीम के पास बढ़िया विकल्प थे और अब क्रिस लिन का नाम भी शामिल हो चुका है।

वह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम की गेंदबाजी को तबाह कर सकते हैं। टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं की नजर उनके आईपीएल प्रदर्शन पर होगी। यदि वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें अपने देश के लिए बड़ी प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़