आईपीएल का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में जो पहली चीज़ सबसे पहले आती है वो है इसमें लगने वाले चौके-छक्के। भले ही आईपीएल के अब तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं लेकिन फैंस आज भी इस लीग को पहले की तरह देखना पसंद करते हैं। शायद इसी वजह से इसको दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग कहा जाता है। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत अगले महीने 29 मार्च से हो रही है।
जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। जैसे की सब जानते हैं कि आईपीएल के हर मैच में जीत का सबसे बड़ा दारोमदार टीम के कप्तान के ऊपर होता है। आईपीएल में देखा गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी करने वाले कप्तान भी इस लीग के मैचों में कई बार दबाव में आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें - डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 15 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
अभी तक के आईपीएल के इतिहास पर एक नज़र डालें तो इस लीग के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) और एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) हैं और इनको आईपीएल में कप्तानी करने के लिए के लिए अच्छी-खासी सैलरी भी मिलती है। आज इस आर्टिकल में आईपीएल 2020 के लिए सभी 8 टीमों के कप्तानों की सैलरी पर एक नज़र डालेंगे।
1. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस- 15 करोड़)
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस चार पर आईपीएल का ख़िताब जीतने में सफल रही है। रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान आईपीएल के छठे सीजन (2013) में बनाया गया था, और इसी सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी।
आईपीएल के छठे सीजन से रोहित मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते आ रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 111 मैच खेल चुकी है जिसमें से उनको 65 मैचों में जीत हासिल हुई। इस सीजन के लिए रोहित को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 15 करोड़ की सैलरी दे रही है।
2. स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स- 12 करोड़)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल में पहली बार 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। अभी तक स्मिथ आईपीएल में 4 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2020 में ये राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर खेलने वाले हैं, जिसके लिए इनको करीब 12 करोड़ की सैलरी दी जाएगी।
आर्टिकल सोर्स: howstat.com