IPL 2020 - SRH vs MI हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7 :30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और वो अंक तालिका में भी पहले पायदान पर हैं। ऐसे में उनके लिए इस मैच के ज्यादा मायने नहीं हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये मुकाबला बेहद ही अहम है।

Ad

अगर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में जाना है तो उन्हें हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। ये मुकाबला हारने पर वो इस सीजन से बाहर हो जाएंगे। इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से जुड़े 5 बड़े विवाद

SRH vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा लगभग बराबरी पर है। दोनों ही टीमों के बीच हुए अभी तक मुकाबलों में मुंबई ने 8 और सनराइजर्स ने 7 मुकाबले जीते हैं।

Ad

2.पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 बार हराया था।

3.यूएई में अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो 2014 में दुबई में हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 15 रन से हराया था। वहीं इस सीजन के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को हराकर हिसाब बराबर कर लिया था।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से वर्तमान खिलाड़ियों में किरोन पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 342 रन बनाए हैं।

5.सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 403 रन बनाए हैं।

6. ट्रेंट बोल्ट ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

7. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में राशिद खान ने सिर्फ 22 रन देकर 1 विकेट लिया था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications