IPL 2020 में किंग्स XI पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने जबरदस्त वापसी कर ली है। पिछले 5 मुकाबलों में लगातार और धमाकेदार जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुँच गई है। अपने पिछले मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया और इस टूर्नामेंट की छठी जीत हासिल की। पंजाब की जीत पर सोशल मीडिया में भी काफी चर्चे हो रहे है। लोगों ने मिम्स, वीडियो, फोटो के जरिए पंजाब टीम की वापसी पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर की लेकिन किंग्स XI पंजाब के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफ़र ने भी ट्विटर पर मज़ेदार मीम शेयर किये। पंजाब की टीम ने जब से मैच जीतना शुरू किया है, तब से वह हर जीत के बाद कुछ मज़ेदार और ट्रेंडिंग मीम फोटो ट्विटर पर सभी क्रिकेट प्रेमियों के साथ साझा करते हैं।ट्विटर पर वसीम जाफ़र द्वारा किये गए पंजाब की जीत के बाद मज़ेदार मीम फोटो:कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद वसीम जाफ़र ने यह ट्वीट शेयर किया।#IPLinUAE #KKRvsKXIP pic.twitter.com/bcnVjyHBz8— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 26, 2020सलमान खान के पुराने ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उन्होंने संजय दत्त का फोटो शेयर करते हुए जवाब दिया। सलमान खान ने साल 2014 में ट्वीट करते हुए पूछा था कि जिंटा (प्रीति जिंटा) की टीम (KXIP) जीत गई क्या? इस पर उन्होंने 6 साल बाद जवाब में मीम शेयर किया।#KKRvKXIP https://t.co/QbQNUedxiN pic.twitter.com/KUQWWW4mSD— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 26, 2020सनराइजर्स के खिलाफ जीत मिलने के बाद यह ट्वीट शेयर किया।#KXIPvSRH pic.twitter.com/ulsyi56qZJ— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 24, 2020दिल्ली के खिलाफ लगातार टूर्नामेंट की तीसरी जीत हासिल करने पर उन्होंने इस मीम के जरिए कहा 'अभी हम जिंदा है।'#KXIPvDC pic.twitter.com/KSxQJ7z7iI— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 20, 2020मुंबई के खिलाफ लगातार दो सुपर ओवर मुकाबले में जीत मिलने के बाद वसीम जाफ़र ने यह ट्वीट शेयर किया।#MIvsKXIP pic.twitter.com/rvwp5mM8wX— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 18, 2020बैंगलोर के खिलाफ लगातार जीत का अभियान शुरू होने पर जाफ़र ने टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का फोटो शेयर किया, जो सोशल मीडिया की दुनिया में काफी फेमस है।#RCBvKXIP pic.twitter.com/TgkPeDMvSv— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 15, 2020