3 बल्लेबाज जो IPL 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं 

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव
इशान किशन और सूर्यकुमार यादव

आईपीएल 2021 को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में अब दर्शकों के साथ-साथ टीमों में भी आगामी आईपीएल को लेकर हलचल देखी जा सकती है। आईपीएल के अगले सीजन का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा। इस बार का आईपीएल का यह सीजन मैदान पर बिना दर्शकों के ही 6 वेन्यू पर खेला जायेगा। पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की नजर एक बार फिर खिताब पर होगी और वह टूर्नामेंट के पहले ही इस बार के प्रबल दावेदारों में भी शामिल है।

मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में टी20 के शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टीम को हर क्षेत्र में संतुलन प्रदान करते है। बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम की गेंदबाजी भी उतनी ही मौजूद है। बात की जाये बल्लेबाजी की तो इस विभाग में कप्तान रोहित शर्मा समेत इशान किशन, सूर्यकुमार, डीकॉक, हार्दिक, पोलार्ड जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। पिछले सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन इशान किशन ने बनाये थे। इस आर्टिकल में हम उन 3 बल्लेबाजों की चर्चा करने जा रहे हैं, जो आगामी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने के प्रबल दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें: 3 प्रमुख भारतीय खिलाड़ी जिन पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सभी की नजरें होंगी

3 बल्लेबाज जो IPL 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं

#3 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारत के लिए लगातार रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की अहम कड़ी है। रोहित आईपीएल में मुंबई के लिए हर सीजन बल्ले से योगदान देते हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वह मुंबई के लिए उस अंदाज में रन नहीं बना पाए हैं, जैसे वो भारतीय टीम के लिए बनाते हैं। हालांकि रोहित की काबिलियत और मौजूदा लय को देखते हुए उनसे इस सीजन ढेर सारे रनों की उम्मीद है और वह इस सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

#2 सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

पिछले कुछ सीजन में मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आईपीएल में प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा है और अपने इसी जबरदस्त प्रदर्शन के कारण उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह भी बना ली है। सूर्यकुमार साल 2018 में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, वहीँ 2019 में टीम के लिए रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर थे। इसके अलावा पिछले सीजन भी वह मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। सूर्यकुमार की निरंतरता को देखते हुए वह मुंबई इंडियंस के लिए एक बार फिर अहम रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं और टीम के लिए इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

#1 इशान किशन

इशान किशन
इशान किशन

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज और हाल ही में टीम इंडिया में चुने जाने वाले इशान किशन एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के द्वारा निरंतर दिए गए मौकों को उन्होंने निरंतर इस्तेमाल किया था। इशान को शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला था लेकिन उन्हें जैसा ही मौका मिला, उन्होंने लगातार रन बनाये। पिछले सीजन इशान 516 रन के साथ मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बलबज थे और इस सीजन भी वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में प्रबल दावेदार माने जा सकते हैं।

Quick Links