3 कारणों से मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा 

Photo : IPL
Photo : IPL

आईपीएल (IPL) 2021 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने गत विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की और वो अंक तालिका में 4 मैचों के बाद 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की यह चार मैचों के बाद दूसरी हार और वो 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 में सबसे ज्यादा रन (Orange Cap) बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 137-9 का स्कोर खड़ा किया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। गौर करने वाली बात यह है कि IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 मैच हुए थे और सभी में मुंबई को ही जीत मिली थी।

इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर पूरा दबाव था, लेकिन उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गत विजेता को करारी शिकस्त दी। इस आर्टिकल में हम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार के कारणों के बारे में बात करेंगे:

यह भी पढ़ें: IPL 2021 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

#) IPL 2021 में एक बार फिर टीम की मध्यक्रम का लचर प्रदर्शन

Photo : IPL
Photo : IPL

गत विजेता मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उनका मध्यक्रम होता है। हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या ने टीम के लिए हमेशा ही शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैचों में जीत दिलाई। हालांकि इस सीजन में टीम की सबसे बड़ी ताकत उनके कमजोरी बन गई है। इसी वजह से मुंबई इंडियंस IPL के मौजूदा सीजन के किसी भी मुकाबले में विशाल स्कोर खड़ा नहीं कर पाई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके मध्यक्रम का लचर प्रदर्शन देखने को मिला है। दिल्ली के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने 0, पोलार्ड ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने सिर्फ एक रन बनाया। मुंबई को अगर जीत की हैट्रिक लगानी है, तो उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

#) अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी

Photo : IPL
Photo : IPL

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई की विकेट को देखते हुए अपनी टीम में बहुत बड़ा बदलाव किया और अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। भले ही अपने पहले ओवर में मिश्रा ने कुछ रन दे दिए, लेकिन इसके बाद जिस तरह की गेंदबाजी मिश्रा ने की उन्होंने पूरी तरह से मैच का रुख दिल्ली कैपिटल्स की तरफ कर दिया।

अमित मिश्रा ने 4 ओवरों में 24 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने इस मैच में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, इशान किशन और किरोन पोलार्ड जैसे मुख्य विकेट लिए।

#) शिखर धवन की एक और शानदार पारी

Photo : IPL
Photo : IPL

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अभी तक 4 में से तीन मुकाबले जीते हैं और गौर करने वाली बात यह है कि जिन मैचों में दिल्ली को जीत मिली है, उनमें शिखर धवन का योगदान काफी अहम रहा है। 138 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली ने अपना पहला विकेट 11 के स्कोर पर गंवा दिया था। यहां से धवन ने पारी को संभाला।

उन्होंने पहले स्टीव स्मिथ (29 गेंदों में 33 रन) के साथ 53 और फिर ललित यादव के साथ 36 रनों की अहम साझेदारी करते हुए दिल्ली को विजयी स्कोर के काफी करीब लेकर गए। धवन जरूर अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 42 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए, जिसकी बदौलत ही अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से इस स्कोक को हासिल कर लिया।

Quick Links