IPL 2021 - DC vs RCB हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2021 (IPL 2020) का 22वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की लेकिन पिछले मुकाबले में उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने जबरदस्त तरीके से आरसीबी को हरा दिया। प्वॉइंट्स टेबल में आरसीबी अभी तीसरे पायदान पर है।

ये भी पढ़ें: राहुत त्रिपाठी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो 5 मैचों में 4 जीत के साथ वो प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं। पिछले मुकाबले में सुपर ओवर में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

DC vs RCB हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.हेड हू हेड आंकड़ों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पलड़ा भारी है। आरसीबी ने 15 और दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।

2.पिछले आईपीएल सीजन हुए दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराया था।

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 921 रन बनाए हैं और किसी भी बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इतने रन नहीं बनाए हैं।

4.दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 319 रन बनाए हैं।

5.युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 14 विकेट चटकाए हैं।

6.दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आरसीबी के खिलाफ कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं

ये भी पढ़ें: ब्रेंडन मैक्कलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

Quick Links