IPL 2021 - एम एस धोनी की टीम को हराने के बाद ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान

Nitesh
ऋषभ पंत मुकाबले के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
ऋषभ पंत मुकाबले के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

रोमांचक मुकाबले में एम एस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मिली जीत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये मुकाबला आसान होना चाहिए था लेकिन उनकी टीम ने खुद ही इसे मुश्किल बना लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना पाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पायदान पर है।

हमने खुद ही मैच को मुश्किल बना दिया - ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का जन्मदिन भी कल ही था और उन्हें जीत का तोहफा मिला। हालांकि वो इसे अपना बर्थडे गिफ्ट नहीं मानते हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा "ये जन्मदिन का तोहफा नहीं था। ये वाकई में कड़ा मुकाबला था। हमने खुद के लिए ही मैच को मुश्किल बना लिया। आखिर में जब हम जीतते हैं तो सबकुछ सही हो जाता है।"

ऋषभ पंत ने आगे कहा कि ये जीत काफी बड़ी है क्योंकि इससे उनके टॉप 2 में बने रहने की संभावना मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा "ये हमारे लिए काफी बड़ी जीत है। क्योंकि इस जीत के बाद हम निश्चित तौर पर टॉप 2 में फिनिश करेंगे और इसी वजह से इस जीत के मायने काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।"

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला शुक्रवार को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ होगा। आरसीबी की टीम भी एक और जीत हासिल करना चाहेगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now