IPL 2021 - श्रीकर भरत ने बताया कि आखिरी गेंद पर छक्का लगाने से पहले वो क्या सोच रहे थे

Nitesh
के एस भरत मैच में जीत दिलाने के बाद सेलिब्रेट करते हुए (Photo Credit - IPLT20)
के एस भरत मैच में जीत दिलाने के बाद सेलिब्रेट करते हुए (Photo Credit - IPLT20)

आरसीबी (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत (Srikar Bharat) ने बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाने से पहले वो क्या सोच रहे थे। श्रीकर भरत ने बताया कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उनके मुताबिक वो आखिरी गेंद से पहले मैच के रिजल्ट के बारे में नहीं सोच रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी को आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने एक वाइड गेंद डाल दी। अब टीम को पांच रन एक गेंद पर चाहिए थे। आवेश खान ने दबाव में आकर फुलटॉस गेंद डाल दी और श्रीकर भरत ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधा छक्का लगा दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी।

मैं मैच के रिजल्ट पर ध्यान नहीं दे रहा था - के एस भरत

के एस भरत ने मैच के बाद बताया कि वो रिजल्ट पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे थे और केवल गेंद पर फोकस कर रहे थे।

उन्होंने कहा "ईमानदारी से कहूं तो मैं मैच हारने या जीतने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहा था। मैं केवल गेंद को देखकर उसे मारने का प्रयास कर रहा था। हमारी यही प्लानिंग थी कि गेंद को उसके हिसाब से खेलना है।"

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हासिल कर लिया। के एस भरत ने 52 गेंद पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 78 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ग्लेन मैक्सवेल भी 33 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now