IPL 2023 - सूर्यकुमार यादव को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है...RCB के कप्तान ने की जमकर तारीफ

सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार पारी खेली (Photo Credit - RCB)
सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार पारी खेली (Photo Credit - RCB)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में जिस तरह की धुआंधार बल्लेबाजी की, उससे आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी काफी ज्यादा प्रभावित हैं। मैच के बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव की काफी तारीफ की। फाफ डू प्लेसी ने कहा कि जब सूर्यकुमार यादव अपने पूरे लय में होते हैं तो फिर उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है।

Ad

सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 83 रन बनाये और अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जड़े। इस बेहतरीन पारी के दम पर उन्होंने मुंबई इंडियंस को आसान जीत दिला दी।

सूर्यकुमार यादव दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं - फाफ डू प्लेसी

मैच के बाद फाफ डू प्लेसी ने सूर्यकुमार यादव के धुआंधार पारी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा,

टार्गेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने पहले छह ओवरों का पूरा फायदा उठाया। सूर्यकुमार यादव दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। जब वो अपने पूरे लय में बैटिंग करने लगते हैं तो फिर उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आसानी से 6 विकेटों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इस टार्गेट को सूर्यकुमार यादव के धुआंधार पारी की बदौलत 16.3 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत हासिल की। इस जबरदस्त जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के प्लेऑफ का रास्ता थोड़ा आसान हो गया है। टीम अब टॉप-4 में आ गई है। 12 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में इस वक्त तीसरे नंबर पर है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications