IPL 2024: ऋषभ पंत को एक मैच से बैन किये जाने पर भड़के फैंस, तीखीं प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

ऋषभ पंत को बैन किए जाने से फैंस नाखुश (Photo Courtesy: X)
ऋषभ पंत को बैन किए जाने से फैंस नाखुश (Photo Courtesy: X)

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी तक कायम हैं। दिल्ली को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने बचे दोनों मुकाबलों को जीतना होगा। ऐसे में टीम के लिए हर मुकाबला काफी अहम है। हालांकि दिल्ली को इस महत्वपूर्ण समय में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऋषभ पंत अगले मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा तीसरी बार स्लो ओवर रेट नियम का उल्लंघन हुआ। इस वजह से कप्तान पंत को एक मैच से बैन कर दिया गया है। बैन के अलावा उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Ad

ऋषभ पंत बैन के कारण अब 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित समय में एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार समय पर ओवर खत्म करने के मामले में पीछे रही है।

दिल्ली से तीसरी बार यह गलती राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में हुई थी। मैच के बाद ही माना जा रहा था कि पंत को अब एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है। पंत को बैन किए जाने की पुष्टि आईपीएल ने एक प्रेस रिलीज के जरिए की। हालांकि पंत को बैन किए जाने से फैंस काफी निराश हैं। वह अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।

ऋषभ पंत को बैन किए जाने को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

Ad

(आईपीएल में पूरी फिक्सिंग हो रही है। फिक्सर लीग।)

Ad

(ये क्या हुआ यार।)

Ad

(आरसीबी के फैंस इस वक्त।)

Ad

(क्या बेहतर होता कि अंपायर को एक थप्पड़ मारो और बैन हो जाओ।)

Ad

(ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लगने के बाद ऐसा लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स फिर से खिताब जीतने वाली है। धोनी के फेयरवेल की स्क्रिप्ट तैयार है।)

Ad

(जैसे ऋषभ पंत खेल रहा था उस हिसाब से यह आरसीबी के लिए झटका है।)

Ad

(स्लो ओवर रेट के कारण ऋषभ पंत एक मैच से बैन। सही है आरसीबी वालों आपका कैलकुलेटर टाइम काम कर रहा है।)

Ad

(दिल्ली कैपिटल्स एक्शन लो हमें हर हाल में ऋषभ पंत चाहिए।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications