IPL 2024 : हार्दिक पांड्या पर मंडराया बैन होने का खतरा, टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद आई बुरी खबर

हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना (Photo Credit - BCCI)
हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना (Photo Credit - BCCI)

Hardik Pandya : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। हार्दिक पांड्या के ऊपर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। ये दूसरी बार है जब हार्दिक ने स्लो ओवर रेट की गलती की है और इसी वजह से उनके ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगा है। हार्दिक पांड्या के ऊपर अब आईपीएल में बैन होने का खतरा भी मंडराने लगा है। अगर एक और बार स्लो ओवर रेट की गलती उनसे हुई तो फिर उन्हें एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है।

Ad

आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इडियंस के बीच खेला गया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीदें भी अब धूमिल हो गई हैं। अब वो अगर अपने बचे हुए मैच जीत भी लें, तब भी उनका प्लेऑफ में जाना मुश्किल है।

हार्दिक पांड्या को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए एक और बुरी खबर इस मैच से सामने आई। मुंबई इंडियंस की टीम तय समय के अंदर अपने पूरे ओवर नहीं कर पाई और इसी वजह से हार्दिक पांड्या के ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन स्लो ओवर रेट को लेकर हार्दिक पांड्या की ये दूसरी गलती है और इसी वजह से हार्दिक के ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगा है। अब अगर एक और बार मुंबई इंडियंस की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो फिर कप्तान हार्दिक पांड्या को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि आईपीएल में उनके लिए चीजें अच्छी नहीं गई हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications