कल का IPL 2024 मैच किसने जीता ?

हेनरिक क्लासेन ने काफी धुआंधार पारी खेली (Photo Credit - IPLT20)
हेनरिक क्लासेन ने काफी धुआंधार पारी खेली (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच बुधवार को हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कई सारे रिकॉर्ड्स टूटे। आईपीएल समेत टी20 के कई बड़े रिकॉर्ड्स इस मुकाबले में टूट गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 31 रन से हरा दिया और सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की लेकिन 246 रन तक ही पहुंच पाए। इस मैच में कुल मिलाकर 38 छक्के लगे जो मेंस टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। आज तक दुनिया के किसी भी टी20 मुकाबले में इतने छक्के नहीं लगे थे।

हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर नाबाद 80 रन बनाए

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कई सारे बल्लेबाजों ने जबरदस्त पारी खेली। ट्रैविस हेड ने सिर्फ 24 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। एडेन मार्करम ने 28 गेंद पर 43 और हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए।

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने भी काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की। इशान किशन ने 12 गेंद पर 26, रोहित शर्मा ने 13 गेंद पर 34, नमन धीर ने 14 गेंद पर 30 और तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में टिम डेविड ने भी 22 गेंद पर 42 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications