IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराया (Photo Credit - IPLT20)
केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराया (Photo Credit - IPLT20)

Mumbai Indians vs KKR : आईपीएल 2024 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर ने आसानी के साथ मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह केकेआर ने 12 सालों के बाद मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में जीत हासिल की। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। अब अगर वो अपने सभी मैच जीत भी लें, तब भी प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने सही भी साबित किया। सिर्फ 28 रन तक 3 खिलाड़ी केकेआर के आउट हो चुके थे और 57 रनों तक आधी टीम पवेलियन में थी। हालांकि इसके बाद वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने पारी को संभाल लिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 83 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 70 रन बनाए, जबकि मनीष पांडे ने 31 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इसी वजह से टीम 169 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की तरफ से नुवान थुसारा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी भी खराब रही और 71 रन तक 6 विकेट गिर गए। रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा और नमन धीर जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेल टीम के लिए जीत की उम्मीद जगा दी थी लेकिन 16वें ओवर में उनके आउट होते ही मुंबई इंडियंस की हार तय हो गई। टिम डेविड ने भी 20 गेंद पर 24 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications