PBKS vs MI : 'क्या खतरनाक प्लेयर है'- मुंबई ने जीता मैच, आशुतोष शर्मा ने जीता दिल; सामने आईं जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Neeraj
आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन बनाये (Photos: IPL and BCCI)
आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन बनाये (Photos: IPL and BCCI)

IPL 2024: आईपीएल के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध 9 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/7 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पंजाब की टीम 19.1 ओवरों में 183 रनों पर ढेर हो गई। भले ही मैच मुंबई ने जीता हो, लेकिन पंजाब के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने में सफल रहे।

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। शीर्ष कर्म के चार बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं बना पाए। इसके बाद शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभालते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। शशांक के आउट होने के बाद, फैंस की सारी उम्मीदें आशुतोष से थीं, लेकिन वो भी 18वें ओवर में 61 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद मुंबई ने आखिरी दो विकेट 15 रनों में हासिल कर लिए और मैच जीत लिया। आशुतोष शर्मा की जुझारू पारी की ट्विटर पर जमकर तारीफ हुई।

आशुतोष शर्मा को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

(आशुतोष शर्मा, क्या खतरनाक खिलाड़ी है भाई।)

(आशुतोष शर्मा का शानदार प्रदर्शन।)

(आशुतोष ने आईपीएल में अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बेहतरीन पारियों में एक खेली।)

(आशुतोष शर्मा निश्चित रूप से इस सीज़न के अब तक के सर्वश्रेष्ठ फ़िनिशर हैं। यह लड़का गेंद का कितना शक्तिशाली स्ट्राइकर है। दुख की बात है कि टीम के लिए समापन नहीं कर सका। सावधान रहो टीमों, यह आदमी डराने वाला है।)

(आशुतोष शर्मा को टी20 टीम में होना चाहिए। क्या पारी है।)

(अभी देखना शुरू किया, ये आशुतोष शर्मा कैसा खिलाड़ी है सलाम दोस्त।)

(T20 World Cup 2024 में अभिषेक शर्मा और आशुतोष शर्मा की ओपनिंग। क्या कहते हो?)

(अगर भाई नॉट-आउट रहता तो आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार लक्ष्यों में से एक को हासिल कर लेता। क्या पारी है आशुतोष शर्मा।)

(एमआई को 2 अंक मिले लेकिन आशुतोष शर्मा और आईपीएल जीत गए, शानदार पारी।)

(पंजाब का बल्लेबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा, केवल शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ही खड़े रहे। उनके ओवरआल बल्लेबाजी क्रम में कमी लग रही थी, शायद पिछले मैचों की तुलना में धीमी दिखाई दे रही थी।)

(आशुतोष शर्मा ने सभी क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।)

Quick Links