IPL 2024: अक्षर पटेल ने छोड़ा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज का कैच, खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा, रिएक्शन हुआ वायरल 

अक्षर पटेल के कैच ड्रॉप पर झूमी अनुष्का शर्मा (Photo Courtesy: X)
अक्षर पटेल के कैच छोड़ने से अनुष्का शर्मा खुश हुईं (Photo Courtesy: X)

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल से आज फील्डिंग के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स का कैच छूट गया। अक्षर के कैच छोड़ते ही स्टेडियम में आरसीबी को सपोर्ट करने आईं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं।

Ad

आरसीबी का समर्थन करने आईं अनुष्का शर्मा

यह पूरी घटना आरसीबी के पारी के 9वें ओवर में घटी। यह ओवर दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद कुलदीप यादव ने गुगली डाली, जिसे आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स नहीं पढ़ पाए और उनके शॉट से गेंद हवा में गेंदबाज के पीछे चली गई।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल कैच के लिए दौड़े और कैच लेने के लिए अच्छी स्थिति में पहुँच गए थे। हालाँकि, वह कैच को पूरा नहीं कर पाए और गेंद उनके हाथ से छिटक गई। अक्षर के हाथ से गेंद छूटते ही अनुष्का शर्मा खुशी से झूमते नजर आईं। जैक्स ने जीवनदान का फायदा उठाया और 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

Ad

कुलदीप यादव के इस ओवर की पांचवीं गेद पर भी कैच छूटा। ओवर की पांचवीं गेंद पर आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार को जीवनदान मिला। रजत पाटीदार का कैच शाई होप नहीं पकड़ पाए। पाटीदार ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और 32 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब अनुष्का शर्मा स्टेडियम में आरसीबी का हौसला बढ़ाने पहुंची हों। वह कई बार स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं।

गौरतलब हो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। आरसीबी को अगर आईपीएल के प्लेऑफ की उम्मीदों को जिन्दा रखना है तो दिल्ली को हर हाल में हराना होगा। आरसीबी की तरह दिल्ली के लिए भी जीत जरूरी है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications